महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है । वहीं पूर्व मंत्री और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह के भाजपा में आने पर भी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त की |

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्धारा उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है । महाराज ने बंगाल से सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करने पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होने भरोसा जताया कि प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति से आगामी चुनावों में पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा और भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आने में कामयाब होगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts