जानिए क्या कहती है, पूर्व कोंग्रेसी मंत्रियों, विधायकों को लेकर भाजपा में मचे घमासान के बीच महाराज की नड़ड़ा से मुलाक़ात ?

देहरादून। भाजपा में शामिल पूर्व कोंग्रेसी मंत्रियों और विधायकों को लेकर पार्टी के अंदर चल रही रस्साकस्सी के बीच प्रदेश काबीना मंत्री सतपाल महाराज की राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा से मुलाक़ात की | सूत्रों के अनुशार सामान्य शिष्टाचार बताई जा रही इस मुलाक़ात में सूबे में संघटन स्तर पर उपजे हालातों को लेकर चर्चा हुई है |

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की । मुलाकात के दौरान महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव  की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की। इस दौरान महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पर्यटन विभाग अनेक धार्मिक सर्किट को विकसित किया जा रहा है।

हालांकि सूत्रों के अनुशार इन औपचारिक बातचीत से अलग पार्टी में शामिल पूर्व कोंग्रेसी विधायकों और मंत्रियों को लेकर चल रही उठापटक को लेकर महाराज ने जे पी नड़ड़ा को चर्चा की है | गौरतलब है कि पहले काबीना मंत्री हरक को लेकर लंबे समय से पार्टी में चल रहा शीतयुद्ध, रायपुर विधायक उमेश काऊ और पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच हुए ताजा विवाद के बाद भाजपा में शामिल कोंग्रेसियों की नाराजगी खुल कर सामने आ गयी है | माना जा रहा है कि दोनों और से खींची तलवारों को मयान में रखवाने में पार्टी आलाकमान महाराज को अहम ज़िम्मेदारी दी गयी है | फिलहाल इसका असर नए बयानों को लेकर आई खामोशी में दिख रही है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts