फिल्म लेडिज v/s रिक्की बहल की तर्ज़ पर इस तरह सैकड़ों महिलाओं से हुई करोड़ों की ठगी, अब रकम वापिसी के लिए पुलिस ने की पीड़ितों से सामने आने की अपील…यदि आपके आसपास भी कोई है तो…….

यूं तो आपने रणवीर सिंह की हिट फिल्म लेडिज v/s रिक्की बहल देखी होगी, जिसमें हीरो कई हीरोइन को शादी और प्यार का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करता है | खैर यदि नहीं भी देखी हो तो हाल ही में इसी कहानी से प्रेरित लाइव सनसनीखेज ठगी का मामला पकड़ में आया है | जिसमें आरोपी युवक ने सैकड़ों महिलाओं को शादी और प्यार का झांसा देकर करोड़ों रुपए लूट लिए | हालांकि सकून की बात है कि असल जिंदगी का यह रिकी बहल गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अफसोस ठगी का शिकार हुई अधिकांश महिलाएं लोक लाज के चलते अपने लूटे गए पैसों का दावा करने सामने नहीं आ रही है | इसलिए यदि आपके आसपास किसी लेडीस के साथ इस तथाकथित रिकी बहल ने धोखाधड़ी की हो तो तुरुन्त पुलिस के सामने आयें |

लेडीस की भावनाओं का फायदा उठाने वाले इस आशिक ठग को महाराष्ट्र पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने चेन्नई से पकड़ा है | इस जालसाज ने एक दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर कई करोड़ रुपए का चूना लगाया । पूछताछ में उसने चौकाने वाला खुलासा किया कि उसने बॉलीवुड की फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से इंस्पायर्ड होकर इस ठगी का तरीका अपनाया | प्रेमराज थेव राज नाम का यह ठग हाईप्रोफाइल लड़कियों को टारगेट करने के लिए मेट्रोमोनियल साइट्स पर शिक्षित नौकरी पेशा, बिजनेस वीमेन, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की डिटेल लेकर उन्हें टारगेट करता था। वह पूरी फिल्मी कहानी की तरह उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके पैसे हड़प कर गायब हो जाता था।

प्रेम राज ने की धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं में से एक महिला ने उसकी कंप्लेंट पुलिस स्टेशन में दर्ज़ कराई | पिंपरी चिंचवाड़ के अनुशार पिंपरी चिंचवाड़ की इस महिला से वह रेलवे का ठेकेदार बनकर मिला था। कांट्रेक्ट दिलाने के नाम पर उसने महिला से 12 लाख रुपए लिए और फिर गायब हो गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला को चेन्नई बुलाकार नकली शादी भी की थी। शुक्र है कि पीड़ित महिला की चेन्नई की एक दूसरी पीड़ित महिला से बातचीत में यह सारा राज खुल गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिला के माध्यम और पैसे देने के बहाने आरोपी को चेन्नई से पुणे बुलाया और मौके से गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपी के पकड़े जाने की खबर के बाद से दो और महिलाओं ने उसके खिलाफ 14 लाख और 20 हजार रुपए धोखाधड़ी की शिकायत की है। वहीं पुलिस की शक्ति के बाद आरोपी ने भी 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ ठगी करना स्वीकार किया है जिसमें एक चेन्नई की महिला से 98 लाख रुपए की ठगी का मामला भी है । चूंकि आरोपी के पास से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है लिहाजा पुलिस ठगी का शिकार हुईं महिलाओं से अपील कर रही है कि वे आगे आएं और आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराएं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts