आम यात्री की तरह केंद्रीय मंत्री गड्करी का फ्लाइट पकड़ने के लिये लाइन में खडे होने का विडियो वायरल

पीएम मोदी के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी भाजपा सरकार में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले मंत्री हैं । इन दिनों उनका एक आम यात्री की तरह एअरपोर्ट की लाइन लगे होने का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है। मोदी सरकार के इस हैविवेट मंत्री का आम आदमी की तरह लाइन में लग कर अपनी बारी का इन्तजार करना लोगों को खूब पसंद आ रहा है ।



दरसल यह विडियो एक ट्विटर यूजर नवनीत मिश्रा ने पोस्ट किया है जिसमें लाइन में खड़े गडकरी को इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है । ट्वीट में नवनीत ने लिखा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आम आदमी की तरह फ्लाइट पकड़ने के लिए लाइन में खड़े हैं। देश में ऐसे बहुत से राजनेता ताकत और पैसा होने के बावजूद जीने का यह सरल तरीका अपनाते हैं। सत्ता में बैठे कई राजनेताओं ने देश में एक वीआईपी संस्कृति फैलाई है। लेकिन कुछ बड़े लोग हैं जो कानून का पालन करते हैं और वीआईपी संस्कृति को तोड़ते हैं ।
बरहाल इन सब बातों से अलग किसी आम नागरिक की तरह फ्लाइट में सवार होने के लिए कतार में खड़े होने का यह गडकरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । आप भी देख सकते हैं किस तरह वीडियो में परिवहन मंत्री विमान में चढ़ने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। यहाँ क्लिक करें https://twitter.com/i/status/1447475212354609155

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts