यात्रीगण कृपया ध्यान देँ, इस मार्ग पर ट्रेन का संचालन पूरी तरह बन्द रहेगा ।

देहरादून आने जाने वाले रेल यात्रियो के लिये आवश्यक खबर, बुधवार को हरिद्वार रेलमार्ग पूरी तरह बन्द रहेगा । कारण है राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण परियोजना के तहत कान्सरो स्टेशन पर ऑवर ब्रिज और मोतीचूर पर उंडर पास का निर्माण किया जाना । राजधानी आने जाने वाली सभी ट्रेन का संचालन हरिद्वार स्टेशन से ही किया जायेगा ।

देहरादून हरिद्वार के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तारीकरण का कार्य अपने अन्तिम चरण पर है । इसी क्रम में रेलवे लाइन के ऊपर काम होने के कारण बुधवार को नौ घंटे तक देहरादून व हरिद्वार के बीच रेल यातायात का संचालन नही होगा । इस दौरान कासरो स्टेशन के पास रेललाइन के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग परओबर ब्रिज और मोतीचूर स्टेशन के पास रेल फाटक को बंद करने के लिए अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा ।

रेल प्रशासन के अनुशार दोनों काम बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। जिसके चलते काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस को हरिद्वार तक और वपिसी भी यहीं से करायी जायेगी । इसी तरह प्रयाग-योगनगरी (ऋषिकेश) एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस को भी हरिद्वार तक चलाया जाएगा। रेल प्रशासन का कहना है कि इन ट्रेनों के यात्रियों को हरिद्वार से अपने संसाधन से आगे की यात्रा करनी होगी।

हालांकि शाम होते होते कार्य पुर्ण होने पर वापसी में देहरादून से मुरादाबाद, काठगोदाम जाने वाले यात्रियों को नैनी जनशताब्दी और देहरादून से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार में पकड़ने के लिए बुधवार शाम पांच बजे देहरादून से स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। यह ट्रेन शाम छह बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी। शाम 6:20 बजे शताब्दी एक्सप्रेस और शाम 6:30 बजे नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को हरिद्वार से चलाया जाएगा।

यहां गौरतलब है कि स्पेशल ट्रेन की यह सुविधा केवल देहरादून से नैनी जनशताब्दी व शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होने वाले यात्रियों को ही उपलब्ध होगी । इसलिये अन्य ट्रेनें के यात्रियों को देहरादून व ऋषिकेश से अपने संसाधन से ही हरिद्वार आकर ट्रेन को पकड़ना होगा । इसलिये कल रेल का सफर करने वाले यात्री ध्यान देँ ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts