CONGRATULATION हिंदुस्तान… जानिए 100 करोड़ वैक्सीनेशन के विश्व कीर्तीमान बनाने पर देश कैसे मना रहा है अभूतपूर्व जश्न

देशवासियों के पास एक दुनिया के सबसे शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने मौका आ गया है । क्यूंकि आज कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई में वैक्सीनेसन का आँकड़ा 100  करोड पार करने के साथ ही भारत स्पष्ट तौर पर दुनिया का लीडर साबित हो गया है । आइए अब जानते हैं भारत सरकार के इस खास मौके को लेकर होने वाले बड़े बड़े कार्यक्रमों के बारे में |

भारत सरकार की और प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रधानमंत्री मोदी के नेत्रत्व में मनाया गया | इससे पूर्व पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश को बधाई दी है | इसके अतिरिक्त आज देश में 100 करोड़ टीकाकरण का आँकड़ा छूने पर बंदरगाहों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, इस मौके पर स्पाइस जेट के विमानों पर हेल्थ वर्कर्स की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए जाएंगे और समुद्र तट पर शिप की हूटिंग होगी । खादी विभाग इस अवसर के लिये सबसे बड़ा राष्ट्रध्वज तैयार किया है, जिसे रिकॉर्ड बनने वाले दिन लाल किले, नॉर्थ साउथ ब्लॉक पर फहराया जाएगा । केंद्र सरकार कैलाश खैर के गाये वैक्सीन सॉन्ग को भी लॉन्च करेगी । इस गाने के जरिए कोशिश होगी कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढाने के साथ लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया जाए ।

आज भारत का 100 करोडी वैक्सीन क्लब में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है  है । कोविड के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन की बढ़ती रफ्तार से लोगों को मिल रही सुरक्षा का ही नतीजा है कि कोरोना का प्रकोप लगातार कम होता जा रहा है । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुशार अगले महीने से देश के पास टीका जरूरत से ज्यादा होगा और एक बार फिर हम जरुरतमंद देशों वैक्सीन की मदद पहुंचा रहे हैं ।

इसमें कोई दो राय नही कि बहुत से नकारात्मक सोच वाले लोगों के लिये यह कीर्तिमान भी शेष लोगों को डबल डोज़ लगने के आँकड़ों से कमतर ही नज़र आने वाला है और बहुत से लोगों के लिये तो यह उपलब्धि एक आँकड़े से आधिक नही है । लेकिन इस सब से इतर एक नज़र उन तमाम खबरों पर डालें जब हजारों से लाखों तक पहुंचते पहुंचते वैक्सीन की कमी का रोना चारो और था और आज 100 करोड के शिखर पर पहुंच गये हैं । उस पर भारत जैसे भौगोलिक विविधता और मिश्रित जनसांख्यिय विस्फोट वाले देश में दुनिया के सबसे बड़े अभियान को अंजाम तक पहुंचाना, निसन्देह किसी अचरज से कम नही है । कोई भी तर्क से इस उपलब्धि को कमतर नही आंक सकता है, जिसके लिये भारत सरकार के साथ साथ आप हम सभी साधुवाद के हकदार हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts