आप छोड़ भाजपा में शामिल वालोँ में एक नाम और जुड़ा, महाराज की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यकम के दौरान ली सदस्यता

पौड़ी। प्रदेश के काबीना मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज विकास कार्यों की ताबड़तोड शिलान्यास लोकापर्ण के साथ ही राजनैतिक मोर्चे पर भी अपना कुनबा मजबूत करने में जुटे हैं इसी क्रम में महाराज ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में जहां एक और 15 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया वहीं स्थानीय स्तर पर आप पार्टी के महत्वपूर्ण चेहरे जितेन्द्र मलारा को भाजपा में शामिल कराया ।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के दुधारखाल इंटर कॉलेज एवं ग्राम थलदा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित विकासखण्ड जयहरीखाल के अन्तर्गत सतपुली-दुधारखाल-धारकोट 4 किमी मोटर मार्ग, लागत 42.80 लाख, 6 किमी लम्बे सतपुली-खैरासैण-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग, लागत 110.25 लाख, गवाणा-कमरखेत-बन्दूण 2 किमी मोटर मार्ग, लागत 158.66 लाख का लोकार्पण और 56.33 लाख की लागत से बनने वाले 2 किमी लम्बे मोलखण्डी अंकरी एवं मोलखण्डी संकरी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत काण्डई से ग्वीलानी 5.550 किमी लंबे मोटर मार्ग स्टेज-1,फेज-16 जिसकी लागत 316.54 लाख, कण्डोली पीड़ा से डोबा मोटर मार्ग फेज-20 का अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लम्बाई 5.10 किमी और लागत 346.49 लाख का लोकार्पण और काण्डई से ग्वीलानी मोटर मार्ग स्टेज-2, फेज-17 के 5.550 किमी, लागत 330.4 लाख एंव 152.17 लाख की लागत से निर्मित होने वाले वडडा-चौड़ मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 2.750 है के स्टेज-2, फेज 19 का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कोटमल्ला में महिला मंगल दल को विधायक निधि से क्रय की गई सामग्री के साथ-साथ विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु क्रय किए गए फर्नीचर का भी वितरण किया। लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र मलारा ने “आप” का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन, वेद प्रकाश वर्मा, नवल किशोर, राजेंद्र रावत, शक्ति केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र, सुरेंद्र, महामंत्री अशोक बुडाकोटी, मनोहर खंतवाल, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह कश्यप
सहित सभी बूथ अध्यक्ष, पालक बीएलओ एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts