जानिए कैबिनेट मंत्री महाराज ने अधिकारीयों को भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर क्या चेतावनी दी ?

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे देव तुल्य कार्यकर्ताओं को अधिकारी सम्मान से सुने और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुने । पौडी के पाबो ब्लाक के पिनानी में एग्रीविजनेस ग्रोथ सेन्टरों के लोकार्पण अवसर पर सतपाल महाराज ने यह बात कही ।

प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान करोड़ों रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होने पाबो ब्लाक में जलागम विभाग के कोटली में 35 लाख, पिनानी में 15 लाख की लागत से बने एग्रीविजनेस ग्रोथ सेंटर नव-निर्मित भवन एवं 25 लाख की धनराशि से बने आरओ प्लांट और 35 लाख की 10 मशीनों के साथ ही पांग में 10 लाख की लागत से बने कलेक्शन सेन्टर का लोकार्पण भी किया। महाराज ने जिला योजना के अन्तर्गत 25.90.से बनने वाले 5 किमी लम्बे पिनानी मोटर मार्ग से नौगुडू तक मोटर मार्ग का शिलान्यास करने के अलावा राजकीय इन्टर कालेज, चम्पेश्वर में 10.17 लाख से निर्मित गढ़ी गांव मल्ला पेयजल योजना फेज-1 व 12.98 लाख रूपये की गढ़ी गांव तल्ला फेज-1 का लोकार्पण करने के साथ ही झंगरबौ मैं 5-16 किमी मोटर मार्ग पाबौ-दमदेवल जिसकी लागत 121.63 लाख है का शिलान्यास और सन्यो, चम्पेश्वर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों और सन्यो पेयजल योजना फेज-1 जिसकी लागत 15.68 लाख की योजना का लोकार्पण कर करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी।

शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह के दौरान पिनानी में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनियों की मौजूदगी में कहा कि ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों के अनुरूप सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
इस अवसर पर भाजपा पोखडा मण्डल अध्यक्ष महिपाल, पिनानी की प्रधान ममता देवी पोखरियाल, वीरेंद्र सिंह, सुधीर, सतेंद्र सिंह, शैलेन्द्र दर्शन, पंकज, विनोद सिंह, पुरुषोत्तम, दीपक सिंह, महाराज सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद, सरोजनी नेगी, पजलागम प्रबंधन विभाग गढ़वाल के परियोजना निदेशक सनातन एवं उप परियोजना निदेशक रविकान्त मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts