पूर्व सीएम तीरथ को क्यूँ करनी पड़ी स्थानीय उत्पादकों के उत्साहवर्धन की अपील ?

राजधानी में हो रहे स्वदेशी मेले में स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों की हौसला अफजाई करने आज पूर्व सीएम और गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत पहुंचे | इस मौके पर हुए कार्यक्रम में उन्होने उपस्थित लोगों से सभी उप्लब्ध संसाधनों से इस तरह के मेलों व अन्य अन्य आयोजनों की मदद के लिये आगे आने का आहवाहन किया । पूर्व सीएम ने लोगों से कहा कि मेलों से अलग भी स्थानीय संस्कृति और सभ्यता से जुड़े कलाकारों और उत्पादको का उत्साहवर्धन करनाचाहिए |

पर्वतीय उत्पादों और स्थानीय कारीगरी को बढ़ावा देने के उद्देश्यों को चल रहे स्वदेशी मेले में आज सातवें दिन बड़ी संख्या में शिरकत की | स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में रिंग रोड, नेहरुग्राम में आयोजित इस मेले में आज पूर्व सीएम और गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत की |  पूर्व सीएम ने मेले में हुए एक विशेष कार्यक्रम में मौजूद लोगों से प्रदेश की अर्थिकी में सुधार के लिए स्थानीय कृषि व अन्य उत्पादों का हिस्सा बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है | इस मौके पर उन्होने मेले पर लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर वहाँ प्रतिभागी कारीगरों, कृषकों, दूकानदारों और स्वयंसेवी संस्थाओं का हौसला बढ़ाया |

पीएम मोदी की लोकल फॉर वोकल थीम को लोग यहाँ स्थानीय कृषि उत्पादों से जुड़े स्टॉल, स्थानीय कारीगरों के हुनर से निर्मित सामान,पहाड़ के समृद्ध खान-पान के आयोजन और लोक कलाकारों के परफ़ोर्मेंस  खूब पसंद कर रहे हैं |  इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र जी ने लोगों से अपील की कि सभी लोगो को अपने आसपास और सोशल मीडिया के माध्यम से स्वदेशी की भावना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए

|
                मेले में मुख्य तौर पर स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, मेला संयोजक इन्द्रमणि गेरोला, मेला संरक्षक विशमभर नाथ बजाज, मेला व्यवस्थापक प्रिंस यादव, मेला प्रचार प्रमुख आधार वर्मा, संरक्षक स्वदेशी जागरणमंच जे एस वारने, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मधु जैन, मेला स्वागत समिति अध्यक्ष राजकुमार  परमार ने भाग लिया |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts