आरएसएस प्रांत प्रचारक की मौजूदगी में स्वदेशी मेले का रंगारंग समापन

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित स्वदेशी मेला आज आरएसएस प्रांत प्रचारक युध्द वीर की मौजूदगी में रंगारंग संस्कृतिक सन्ध्या के साथ समापन हो गया । मेला अविधि के दौरान परिसर में सम्पन्न कराये कला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतिसपर्धा और अन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले बच्चों और युवाओं को आज सम्मानित किया गया ।

स्वदेशी के विचार और उत्पादों को जनसामान्य के मध्य अधिक प्रासंगिक बनाने के उद्देश्यों को लेकर 24 नवम्बर से राजधानी में चल रहे स्वदेशी मेले का औपचारिक समापन हो गया । मुख्या अथिति के तौर पर सम्मिलित राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी आयोजकों की मेहनत और सहभागी दर्शकों के उत्साह को को इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मेले की सफलता स्वदेशी कृषि उत्पादों, कारीगरी, खान पान, रहन सहन से जुड़े सामानों को लेकर आम लोगों द्वारा दिखायी जबरदस्त दिलचस्पी में देखी जा सकती है । इस तरह कार्यक्रमों के पीछे हमारी कोशिश स्वदेशी के संदेश को अधिकाधिक स्वीकार्य बनाना है | मेले में प्रतिभागी दूकानदारों, कारीगरों व कलाकारों के चेहरे खिले होना भी हमारे लिये महत्वपूर्ण है |

मेले मे आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता मे प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न विषयों पर केनवास पर रंग उकेरे । आयोजकों द्वारा पैन्टिँग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाल कलाकारों अयुशी बिष्ट, श्रेष्का, अपूर्वा, अनुभव नेगी आराध्या त्यागी सन्जना बडोनी, कृष्णा बिष्ट अन्शिका चौहान, कनिष्का सेमवाल सार्थक रावत व अन्य को पुरस्कृत किया । इसके अतिरिक्त मेले में आयोजित डान्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिये खुशी रावत, वर्निका एवं सूरज रावत को मिमर्की और सोनू को गाने की परफोर्मेंस के लिये सम्मानित किया गया ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि मेले को सफल बनाने में मुख्य तौर पर स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र जी, मेला संयोजक इन्द्रमणि गेरोला, मेला संरक्षक विशमभर नाथ बजाज, मेला व्यवस्थापक प्रिंस यादव, मेला प्रचार प्रमुख आधार वर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मधु जैन, मेला स्वागत समिति अध्यक्ष राजकुमार परमार स्वदेशी जागरण मंच संरक्षक जे एस वारने मनोज जोशी, मंच संचालन प्रमोद नौटियाल,आदि ने सहयोग दिया |

राजेंद्र सिंह नेगी
प्रदेश मीडिया समन्वयक
स्वदेशी जागरण मंच
उत्तराखंड
संपर्क : 99171922977

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts