डोईवाला डिग्री कॉलेज में स्थापना दिवस पर गोष्ठी व जागरूकता रैली का आयोजन

डोईवाला डिग्री कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है | इस मौके पर वक्ताओं ने राज्य निर्माण में शहीदों के योगदान को याद करते हुए पृथक राज्य के 21 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला |

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में 21वे राज्य स्थापना दिवस समारोह उत्तराखंड महोत्सव के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया  गया । उसके उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर डी.सी.नैनवाल ने कहा कि आवागमन वा सड़को के विस्तार से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। डॉक्टर आर एस रावत ने राज्य के आंदोलनकारियों को स्मरण किया । डॉक्टर एस के कुडियाल ने राज्य आंदोलन के इतिहास  के विषय में बताया । डॉक्टर राखी पांचोला ने कहा  कि काश्तकारों के उन्नयन के लिए  सरकार को सुविधाएं प्रदान करनी होगी। डॉक्टर अफरोज इकबाल ने पलायन के कारणों पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में  वाद विवाद प्रतियोगिता में  विनय पटवाल प्रथम स्थान पर, आकांक्षा द्धीतीय  स्थान पर वा भूमिका बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा ने किया । धन्यवाद डॉक्टर नूर हसन ने ज्ञापित किया । कार्यक्रम में डॉक्टर रेखा नौटियाल  , डॉक्टर डी पी सिंह, डॉक्टर संतोष वर्मा, डॉक्टर संगीता रावत, डॉक्टर मनीषा  सारस्वत, डॉक्टर पल्लवी मिश्रा , डॉक्टर अनिल भट्ट, डॉक्टर नीलू कुमारी,डॉक्टर कंचन सिंह,डॉक्टर पूनम पांडे  , डॉक्टर रेखा यादव डॉक्टर प्रियंका  पवन तिवारी, सुरेखा राणा, अभिषेक पुरी, बृजमोहन एवं ममता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts