जानिए किस सरकारी कम्पनी ने लाभ कमाने में अंबानी, अडाणी और टाटा को पीछे छोड बनाया ऑल टाईम रिकॉर्ड

सरकारी कंपनी ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ONGC ने लाभ कमाने में देश की अंबानी, अडाणी, टाटा जैसी नामी गिरामी कम्पनियों को भी पीछे छोड दिया है । अब तक के रिकॉर्ड में वह किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनी बन गई है। नये आँकड़ों के मुताबिक इसने सितंबर तिमाही में 18,347.73 करोड़ रुपए का फायदा कमाया है।

2013 में इंडियन ऑइल के नाम था पुराना रिकॉर्ड

अभी तक किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा फायदा कमाने का रिकॉर्ड भी सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के नाम था। इस कंपनी ने मार्च 2013 की तिमाही में 14,513 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था। हालांकि टाटा स्टील ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा और उसने मार्च 2018 में 14,688 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था।

कोल इंडिया ने कमाया था 14,189 करोड़ का फायदा
इससे पहले सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने मार्च 2016 की तिमाही में 14,189 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था। जबकि निजी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने सितंबर 2021 की तिमाही में 13,680 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था। इस आंकड़े में टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज की सभी कंपनियों का फायदा शामिल है। जबकि ONGC ने अकेले 18,348 करोड़ रुपए का फायदा कमाया है। ONGC की अन्य कंपनियों के फायदे को मिला दें तो यह आंकड़ा 18,749 करोड़ रुपए हो जाता है।

ONGC अपने लाभ को कर्मचारियो के साथ बांटेगी

ONGC ने इसी के साथ 110% का लाभांश (डिविडेंड) भी देने की घोषणा की है। यानी प्रति शेयर 5.50 रुपए का लाभांश कंपनी देगी। शुक्रवार को इसका शेयर 154 रुपए के ऊपर बंद हुआ था। एक साल पहले जुलाई-सितंबर की तिमाही में कंपनी को 2,757.77 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। उसकी तुलना में इस बार सितंबर तिमाही में फायदा 5.65 गुना बढ़ा है। वित्तवर्ष 2020-21 (अप्रैल 2019 से मार्च 2020) के पूरे साल में केवल 11,246 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था। चालू वित्तवर्ष यानी अप्रैल से लेकर सितंबर की बात करें तो छमाही में इसे 22,682 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

दो कारणों से बढ़ा ONGC का फायदा
ONGC के फायदे में इतनी जबर्दस्त बढ़त के दो कारण हैं। एक तो कच्चे तेल की कीमतें 41 डॉलर से बढ़कर 69 डॉलर पर पहुंच गईं। दूसरे कंपनी ने एकमुश्त टैक्स का लाभ उठाया। एकमुश्त टैक्स के मामले में उसे 8,541 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। ONGC को तेल और गैस प्रोडक्शन में कमी के बावजूद यह मुनाफा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts