देवभूमि में लैंड जिहाद के खिलाफ भाजपा नेता अजेंद्र अजय की मुहिम रंग लाई, नैनीताल सरना गाँव प्रकरण में धामी सरकार ने दिये जांच के आदेश

देवभूमि में लैंड जिहाद के खिलाफ भाजपा नेता अजेंद्र अजय की मुहिम आखिरकार रंग लाने लगी है | उनके द्धारा उठाए नैनीताल के एक SC-ST बहुल गाँव में धर्म विशेष के लोगों का फर्जी तरीके से जमीन खरीदोफ़रोक्त करने के प्रकरण में धामी सरकार ने जांच शुरू कर दी है |  इस मसले पर सीएम के निर्देश पर अपर सचिव राजस्व डॉ आनंद श्रीवास्तव ने नैनीताल जिलाधिकारी को पत्र लिख कर जांच करने के निदेश दिये है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता व पूर्व दायित्वधारी अजेंद्र अजय प्रदेश बाहरी राज्यों से आए धर्म विशेष के लोगों द्धारा बड़े पैमाने पर नियम विरुद्ध जमीन खरीदने के मसलों को उठाते रहे हैं | जिसमें उनका आरोप है कि यह अधिकांश खरीदोफ़रोक्त लैंड जिहाद के गलत मकसद से की जा रही है | ऐसे ही विषय में अजेंद्र द्धारा विगत माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख कर नैनीताल जनपद के सरना गांव में समुदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति के निवासियों को लालच और डरा–धमका कर उनकी भूमि कौड़ियों के भाव खरीदने का आरोप लगाया था।  पत्र में उन्होंने अवगत कराया था कि विगत सितम्बर माह में 21 व 22 तारीख को सरना गांव में एक साथ 13 व्यक्तियों द्वारा भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। यह भूमि अलीगढ़, संभल आदि स्थानों के एक समुदाय विशेष के लोग हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह भूमि बाजार भाव के विपरित कौड़ियों के दाम में खरीदी गई है और खरीददारों ने लेन- देन नकद किया है। इससे संदेह पैदा हो रहा है कि एक व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा यह बेनामी संपत्ति खरीदी गई है। 

फिलहाल अजेंद्र के पत्र पर सीएम धामी ने गंभीरता दिखाते हुए इस प्रकरण का परीक्षण कर सुस्पष्ट आख्या नैनीताल जिलाधिकारी से तत्काल शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उम्मीद जताई जा रही है ऐसे तमाम प्रकरणों के खुलने से बहुप्रत्याशित भू सुधार कानून की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts