सीएम की घोषणा के बाद अब क्या होगी देवस्थानम बोर्ड अधिनियम वापिसी की पूरी प्रक्रिया ?

देहरादून। बेशक धामी सरकार ने देवस्थानम बोर्ड अधिनियम वापिस लेने की घोषणा कर दी हो, लेकिन इसके पूरी तरह निष्प्रभावी होने में अभी कुछ और इंतजार करना होगा | पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत अब इस घोषणा के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास कर विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा | वहीं इस सारी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा का स्वागत किया है।

पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति  मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के निर्णय का स्वागत किया है | उन्होने बताया कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के बाद पंडा, पुरोहितों, पुजारियों और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया गया है। अब इस कानून वापिसी की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा उसके पश्चात विधानसभा में भी इसे प्रस्तुत किया जाएगा। सदन की मुहर के बाद ही यह कानून पूरी तरह निष्प्रभावी हो जाएगा |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts