दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता हरबंश कपूर के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में दी गयी अश्रुपूर्ण विदाई

 दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर के पार्थिव शरीर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली दी| आज दोपहर 2,30 बजे हरबंश कपूर का पार्थिव शरीर पार्टी के बलबीर रोड स्थित कार्यालय लाया गया | दिवंगत कपूर के अंतिम दर्शन के लिए वहाँ पहले से ही मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे | इस अवसर पर उपस्थित लोग आँखों में नमी लिए प्रदेश के इस वरिष्ठतम विधायक के सरल व्यवहार और कुशल नेत्रत्व की प्रसंसा करते नज़र आए | इस मौके पर पार्थिव शरीर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, राष्ट्रीय सह महामंत्री संघटन शिव प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संघटन अजय कुमार, कुलदीप कुमार, राजेंद्र भण्डारी ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की | पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार दिवंगत हरबंश कपूर के सम्मान में वहाँ उपस्थित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अश्रुपूर्ण विदाई दी |  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts