सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुँचे महाराज

देहरादून/ नई दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में हुए सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज जनरल रावत के कुमारसामी कामराज मार्ग, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। महाराज के साथ पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भी सीडीएस जनरल विपिन रावत की बेटियों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts