लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ जारी है महाराज की ग्राम विकास यात्रा

पोखडा (पौडी) प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 1 करोड़ 19 लाख 76 हजार की सड़कों का शिलान्यास किया। जिसमे विकासखंड पोखडा के अंतर्गत 4 किलोमीटर लम्बे कुण्जखाल-बरसुण्ड देवता मोटर मार्ग लागत 109.76 लाख और 10 लाख की धनराशि से बनने वाले बडोलगांव से कोलाखाल-जजेडी मोटर मार्ग मोटर मार्ग शामिल हैं |

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मैं बोलते हुए सतपाल महाराज ने बरसुण्ड देवता से प्रार्थना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का चौमुंखी विकास हो इसी उद्देश्य को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होने कहा कि बड़े लंबे लंबे संघर्ष के बाद इस मोटर मार्ग का शिलान्यास करने का शुभ अवसर उन्हे प्राप्त हो रहा है। यह क्षेत्र हमेशा से विकास के लिए जूझता रहा है।पहले यह विधानसभा क्षेत्र पौडी का अंतिम छोर हुआ करता था, इसलिए यहां किसी का ध्यान नहीं गया।  महाराज ने कहा कि कोलागाड के बहुत से मेधावी लोग दिल्ली में ऊंचे पदों पर हैं। पहले किसी को भी इस क्षेत्र की अधिक जानकारी नहीं थी। जब अमृता रावत जी मंत्री बनी तो हमें यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, क्षेत्र के पिछड़ेपन का पता चला। तभी से क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हम लगातार प्रयासरत रहे हैं। श्री महाराज ने कहा कि वह बहुत छोटे थे जब वह एक बार अपनी नानी के यहां नैलगांव आए। उन्हें पता चला कि गांव में सड़क आ रही है लेकिन उस समय बहुत से लोगों ने सड़क का विरोध किया था। लोगों को भय था कि यदि उनके पुंगडे (खेत) चले जाएंगे तो वह खाएंगे क्या? लेकिन जैसे जैसे लोगों को सड़क के महत्व का पता चला उन्होने सड़क के लिए आवाज उठानी शुरू की। फिर वन विभाग की वजह से सड़क का निर्माण अधर में लटका रहा। लेकिन आज प्रसन्नता है कि इस सड़क का शिलान्यास मेरे द्वारा किया जाता है।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष महिपालसिंह नेगी, महामंत्री प्रभुशरण बुडाकोटी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुयश रावत, बलवंत सिंहन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश जखमोला, राजपाल रावत, हरेन्द्र सिंह, प्रधान सुदर्शन बडोला, बीना देवी, किरन देवी, ताजवीर सिंह, कामिनी, मुकेश कुमार, विक्रमसिंह रावत, विनोद नेगी, रवि, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोबन सिंह, सलाहकार पर्यटन सलाहकार समिति के सदस्य शैलेन्द्र, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजपाल, भगतसिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील भदोला

पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी सहित महिला मंगल दल के कार्यकत्री एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts