कुछ इस अंदाज में टीम भाजपा ने फूंका चुनावी संग्राम का निर्णायक बिगुल : उत्तराखंड

देहरादून | आखिरकार उत्तराखंड की टीम भाजपा ने 2022 के विधानसभा समर के लिए अंतिम लड़ाई के फूँक दिया चुनावी बिगुल | वर्तमान सीएम और तीन पूर्व सीएम की मौजूदगी में पार्टी की और से पत्रकार वार्ता में चुनावी स्लोगन जारी किया गया | इस अवसर पर सीएम धामी ने केंद्र के सहयोग से प्रदेश में भाजपा सरकार के 5 सालों का अंतिम लेखा जोखा प्रस्तुत किया | “किया है, करती है और करेगी सिर्फ भाजपा” चुनावी मंत्र के आगाज के दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद भी रहे।

उत्तराखंड भाजपा ने एकजुटता का संदेश देते हुए देहारादून के निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनावी अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत की | इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल और मोदी सरकार के सहयोग को सीएम धामी ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2014 से लेकर अब तक और 2017 से लेकर 2022 तक केंद्र की मोदी सरकार ने करीब एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत की हैं। उनमें से कई पूरी हो चुकी हैं। कई पर काम चल रहा है। वहीं देहरादून और हल्द्वानी में बारी-बारी से राज्य को 18 हजार करोड़, 17.5 हजार करोड़ की सौगात दी। उन्होंने कहा कि चार धाम की आल वेदर रोड हो या भारतमाला सड़क परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन हो या टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, बद्री केदार धामों में हुए विकास कार्य हो या पर्यटन वृद्धि को लेकर दुरुस्त की गयी कनेक्टिविटी | सूबे के आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए किए जा रहे ऐसे तमाम कार्य डबल इंजन की सरकार का बेहतरीन उदाहरण हैं | देहरादून के एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने के साथ प्रदेश में नए हवाई मार्ग चिन्हित कर उड़ान शुरू की गईं। वहीं कई अन्य जगहों पर हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है।

सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए, जिनपर वित्तीय प्रबंधन करते हुए आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि हम कोविड मानकों के दायरे में चुनाव आयोग के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कटीबद्ध हैं। उन्होने विश्वास जताया कि हमारे पर्यास 2025 में रजत जयंती वर्ष के मौके पर निश्चित तौर पर देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने की दिशा में हैं। आयुष्मान भारत योजना हो या गरीब कल्याण योजना, अंतिम छोर तक इनका लाभ पहुंचाने की हमारी कोशिश भरोसा दिलाती है कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था और मोदी जी के नेतृत्व में हम उसे संवारेंगे। पत्रकारों द्धारा पूछे गए रोजगार के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम करते हुए हाल ही में 24 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। पुलिस में कई वर्षों बाद भर्ती निकली है।

कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस बार कांग्रेस के कारनामों और हमारी सरकार के कामों के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस की हालत 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को जाने वाली है। उनके काले और खूनी पंजे को जनता जरूर सबक सिखाएगी। जनरल बिपिन रावत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और भारतीय सेना के शौर्य पर उंगली उठाने वाली कॉंग्रेस आज सैनिक हितों की बात करने का स्वांग रच रही हैं। लेकिन देवभूमि की जनता उनके असली चेहरे को पहचानती है और उन्हे एक बार फिर चुनाव में सबक सिखाएगी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts