कोरोना गाइडलाइन के अंतर्गत वर्चुअल रैली और प्रचार के मोर्चे पर भाजपा आईटी सेल ने बनाई बढ़त

देहरादून | चुनाव आयोग की कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए वर्चुअल रैली और हाइटेक प्रचार के मोर्चे पर भाजपा ने अन्य पार्टियों से बढ़त बनाई हुई है | चुनावी दृष्टि से प्रदेश भाजपा आईटी प्रभारी अजीत नेगी ने जानकारी देते कहा कि रैली और प्रचार के लिए दो वर्चुअल स्टुडियो के अलावा जरूरी ऑन ग्राउंड और ऑन एयर स्पेस के साथ प्लेटफॉर्म तैयार किए जा चुके हैं | वहीं इससे पूर्व कोरोना काल में पार्टी के वर्चुअल संवाद और बैठकों का अनुभव भी भाजपा को अन्य दलों से इक्कीस साबित करेगा |

देहारादून के रेसकोर्स में वर्चुअल स्टुडियो के उदघाटन के साथ ही भाजपा आईटी प्रकोष्ठ ने कोविड के साये तले होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है | इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के चुनावी दृष्टि से प्रभारी अजीत नेगी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के पास कोरोना के इन दो वर्षों में वर्चुअली बैठकों व अन्य कार्यक्रमों का अनुभव हैं | इस दौरान समय समय पर केंद्रीय नेत्रत्व का मार्गदर्शन व सहयोग मिलता रहा है | उन्होने बताया कि चुनाव आयोग की कोरोना गाइडलाइन के अंतर्गत प्रचार करने की चुनौती भाजपा प्रदेश आईटी विंग ने स्वीकार करते सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया है | इसी क्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी राष्ट्राध्यक्ष जी पी नड़ड़ा समेत अन्य राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेताओं की रैली के लिए दो वर्चुअल स्टुडियो को तैयार किया है, जहां से वह जनता को संबोधित करने वाले हैं | वहीं इससे पूर्व देहारादून स्थित प्रदेश कार्यालय से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की हल्द्वानी के लिए सफलतापूर्वक वर्चुअल पत्रकार वार्ता आयोजित करवायी जा चुकी है | इसी तरह जनता के लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म तैयार करने हेतु आवश्यक ऑन ग्राउंड और ऑन एयर स्पेस तैयार कर लिया गया है |

आईटी प्रभारी ने दावा किया कि वर्चुअल रैली और प्रचार के लिए एक और जहां सभी आवश्यक तकनीकी व्यवस्थता पूरी हो गयी है वहीं कार्यकर्ताओं व नेताओं को मण्डल व बूथ स्तर तक ट्रेनिंग देकर वर्चुअल फेमिलियर बनाया गया है | इससे पूर्व विगत दो वर्ष के कोरोनाकाल में पार्टी के राष्ट्रीय नेत्रत्व से तालमेल वाले कार्यक्रमों व बैठकों का वर्चुअल अनुभव ऐसा करने में बहुत मददगार साबित हुआ है | अजीत नेगी ने दावा करते हुए कहा कि अबकी बार 60 पार के संकल्प को पूरा करने में पार्टी आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts