पूर्व सीएम निशंक ने बताया क्यूँ हरक को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता ?

देहरादून | पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है | लिहाजा पार्टी से किसी भी नेता के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉ निशंक ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच और समाज के लिए संघर्ष करने वाले ऐसे ही कार्यकर्ताओं के दम से भाजपा उत्तराखंड में इस बार 60 पार के लक्ष्य को पूरा करने जा रही है|

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उनके सवालों का जबाब देते हुए डॉ निशंक ने कहा, “ भाजपा हर एक कार्यकर्ता का सम्मान होता है और अन्य दलों की भांति यहाँ संभव ही नहीं है कि एक ही परिवार के तीन तीन लोगों को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाये” । इस अवसर उन्होने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में अफवाह फैलाई जा रही है कि तीन और भाजपा विधायक कॉंग्रेस में जा रहे है वह सरासर झूठ है | उन्होने जानकारी दी कि उनकी रायपुर विधायक उमेश काऊ, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और विधायक प्रणव चैंपियन से बात हुई है जिन्होने बताया कि वह भाजपा में है और रहेंगे, इस संबंध में वह मीडिया के माध्यम से भी अपना पक्ष रख रहे हैं |

कॉंग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होने कहा कि कॉंग्रेस नकारात्मक राजनीति करती है इसलिए देश भर से वह ठुकराये जा रहे हैं | राज्य में भी कॉंग्रेस जनता की लड़ाई के लड़ने के बजाय अपनों से ही लड़ाई में लगे है । वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विश्वास के विज़न और प्रदेश भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच आशीर्वाद लेने जा रही है । हमे पूर्ण विश्वास है कि जनता भाजपा को प्रदेश में पहले से भी अधिक सीटे 2022 विधानसभा चुनावों में जिताएगी |  देश भर में अनेक उदाहरण हैं जहां पर आम कार्यकर्ताओ को मह्त्वपूर्ण दायित्व दिए गये है। 

इस अवसर पर पूर्व सीएम के साथ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश सह आईटी प्रभारी अजीत नेगी, बलकिशन चमोली, हरीश चमोली आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts