हार के डर से हरीश रावत ने बदली सीट : मनवीर चौहान

देहरादून | पूर्व सीएम हरीश रावत के सीट बदलने पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले हरीश रावत का सीट बदलना साबित करता है कि उन्हे अपनी हार का एहसास हो गया है | पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि जब कॉंग्रेस के स्वयंभू सीएम पद का चेहरा हरदा को ही हार के डर से सीट बदलनी पड़ रही है तो स्पष्ट हो जाता है, कॉंग्रेस में किसी को भी अपनी जीत का भरोसा नहीं है |

मनवीर चौहान ने कहा कि चुनावों में तय दिखाई दे रही हार से कॉंग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है, तभी अपनी पहली और दूसरी सूची पर चंद दिन भी नहीं टिक पाये और तीसरी सूची में पाँच उम्मीदवारों को बदलना पड़ा | उनके प्रदेश में सबसे बड़े चेहरे, हरीश रावत स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 16 सीटों पर वह लड़ाई में ही नहीं हैं, जिनकी ज़िम्मेदारी वह आपस में बांटने का दावा कर रहे हैं | हरीश रावत को एहसास हो गया था कि उनका रामनगर में खुद उनके अपने ही उन्हे शिकस्त देने की थान चुके है, तभी दो दिन बाद ही लालकुंआ भाग गए |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts