बांटो और राज करो की नीति अपनाने वाली कॉंग्रेस को ही दो-दो हिंदुस्तान नज़र आते हैं : जोशी

देहरादून | राहुल गांधी के भाजपा पर लगाए आरोपों के जबाब में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश निशाना साधते हुए कहा कि कॉंग्रेस हमेशा से ही देश विभाजन से लेकर अब तक बांटो और राज करो की नीति पर अमल करती आयी है तभी उन्हे आज भी दो दो हिंदुस्तान नज़र आते हैं | वो सत्ता आने पर अपने सीएम-मंत्रियों के जनता के बीच रहने का वादा तो करते हैं लेकिन स्वयं वर्षभर महत्वपूर्ण मौकों पर महीनों विदेश में आराम फरमाते हैं |

सुरेश जोशी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हे उत्तराखंड दौरे में जनता को बरगलाने के लिए उनके द्धारा दोहराए गए घोषणापत्र के वादों को सबसे पहले कॉंग्रेस शासित राज्यों में लागू करवाना चाहिए | उन्होने कहा कि आज राहुल को दो दो हिंदुस्तान नज़र आ रहे हैं, गलती उनकी नहीं क्यूंकि प्रत्येक कन्फ़्यूज्ड व्यक्ति को हर मसले के दो-दो तीन-तीन पहलू दिखाई देते हैं | कॉंग्रेस ने आज़ादी के समय से देश को बांटने का ही काम किया है पहले देश को दो हिस्सों भारत पाक में बांटा, फिर अलसंख्यक तुष्टीकरण से समाज को हिन्दू मुस्लिमों में बांटा, फिर तमाम जातियों में हिंदुओं को बांटा | अपनी इसी विभाजनकारी राजनीति के आधार पर कॉंग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया | लेकिन अब देश की जनता उनकी इस फूट डालो राज करों की अंग्रेजों वाली चाल को समझ चुकी है यही कारण है कि अब वह देश के राजनैतिक मानचित्र पर हाशिये पर जा रही है |

उन्होने तंज़ करते हुए कहा, “राहुल बड़ी बेशर्मी से देवभूमि की जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश करते हैं कि उनके भावी मुख्यमंत्री मंत्री जनता के बीच रहेंगे” , जबकि वह खुद महीनों देश से बाहर आराम फरमाते हैं | शायद ही कोई सनातनी त्योहार हो जिसे उन्होने हिंदुस्तान में मनाया हो, और तो और संसद में भी उनकी उपस्थिती बेहद कम वो भी जब मीडिया में उनकी गुमनामी की चर्चा अधिक होने लगती है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts