डोईवाला डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय कौशल विकास सेमिनार का आयोजन

देहरादून । शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं के लिए ‘सिपेट’ के सहयोग से दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया कार्यक्रम 18 फरवरी तक चलेंगा। कार्यक्रम का विषय “प्लास्टिक मैटेरियल एंड इट्स एप्लीकेशन” रहा। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ० संतोष वर्मा ने इस प्रकार के कार्यक्रम को छात्र-छात्रों के लिए उपयोगी बताया कार्यक्रम में ‘सिपेट’ से समीर पुरी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में छात्र-छात्रों को विषय के बारे में जानकारी दी। सीपेट से ही बलवीर शर्मा तकनीकी सहायक ने रसायन विज्ञान का जीवन में उपयोग बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ० राखी पंचोला एवं डॉ० किरण जोशी एवं डॉ० त्रिभुवन खाली रहे। कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा विषय के संबंधित जानकारी प्राप्त की कौशल विकास के इस कार्यक्रम में डॉ० कंचन सिंह, डॉ० नीलू कुमारी, डॉ० अंजली वर्मा (महाविद्यालय मीडिया प्रभारी )ने अपना सहयोग दिया कार्यक्रम में ब्रजमोहन एवं श्रीमती ममता ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ०डी०सी० नैनवाल जी ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts