डेविस कप में चिकित्सा सलाहकार बने ओएनजीसी देहरादून के डॉक्टर अर्चित

देहरादून, ओएनजीसी के डॉक्टर अर्चित भारत और डेनमार्क के बीच डेविस कप में खेल चिकित्सक सलाहकार के रूप में भारतीय टेनिस टीम की सेवा करेंगे । सीएमडी डा. अलका मित्तल के सक्षम नेतृत्व में ओएनजीसी ने खेल और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। पहली बार ओएनजीसी के लिए यह सम्मान की बात होगी कि एसपी वाही ओएनजीसी अस्पताल, देहरादून के युवा  डॉक्टर डॉ अर्चित अग्रवाल दिल्ली में डेविस कप में भारतीय टेनिस टीम के लिए स्पोर्ट्स मेडिसिन सलाहकार के रूप में कार्यरत होंगे।  


डॉ अर्चित को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन फॉर डेविस कप टाई वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ भारत और डेनमार्क के बीच दिल्ली जिमखाना क्लब में 4 और 5 मार्च 2022 को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के जिमखाना क्लब ने आखिरी बार डेविस कप की मेजबानी 1966 की सर्दियों में की थी, जब भारत पश्चिम जर्मनी के खिलाफ खेला था।  डॉ अर्चित की खेल चिकित्सा में गहरी रुचि है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा मान्यता प्राप्त है।  उन्होंने कई राज्य और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में खेल चिकित्सा सलाहकार के रूप में काम किया है।      ओएनजीसी के युकी भांबरी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उनसे दिल्ली जिमखाना क्लब के ग्रास कोर्ट में देश का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts