किस तरह तिरंगे की आड़ लेकर, टर्की और पाकिस्तान के लोग भी यूक्रेन से सुरक्षित लौट रहे हैं

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच तिरंगे के सहारे न केवल भारतीय बल्कि टर्की और पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित निकल पा रहे हैं जो कि हमारे देश के लिए गौरव की बात है। और यह सब संभव हुआ है तो सिर्फ और सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्रत्व के चलते |

उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में विश्व के देशों को भारत ने वार्ता के जरिए इसका समाधान निकालने की बात कही है। जबकि पश्चिमी देश अपने बयानों के जरिए यूक्रेन को उकसाने का काम कर रहे हैं। महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में वैक्यूम बंम (थर्मोबैरिक) युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने के साथ-साथ  उन्हें केमिकल वार से भी दूर रहने का सुझाव दिये जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इन बमों के इस्तेमाल से तापमान बढ़ने के साथ-साथ इनसे ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।

उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति और विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के चलते आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। जिस प्रकार से बड़ी तादाद में उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की वतन वापसी हो रही है वह काबिले तारीफ है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज यूक्रेन से अनेक भारतीयों सहित टर्की और पाकिस्तान के लोग भी तिरंगे के सहारे वहां से सुरक्षित निकल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts