भाजपा ने क्यूँ कहा हरीश रावत को पहले इन तमाम संगीन आरोपों जबाब देना चाहिए बजाय अपने अनुभव का व्याख्यान सोशल मीडिया पर देने के ?

देहरादून, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरीश रावत के अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने पर व्यंग कसते हुए कहा कि रावत जी जब बात निकाल ही रहे हो तो दूर तलक जानी चाहिए और इनमें अपने ऊपर लगे तमाम संगीन आरोपों का भी जबाब सामने आना चाहिए | उन्हे विडियो में यह भी बताना चाहिए कि उत्तराखंडियत की ऐसी क्या मजबूरी थी कि सीएम रहते खुलेआम कैमरे पर राज्य को लूटने का लाइसेन्स दे रहे थे, उन्हे बताना चाहिए किस लालच में एन एच घोटाले की काली कमाई अपने साथी नेताओं के खाते में जमा होते देखते रहे, क्या कारण रहा पहले चुनाव नहीं लड़ने की बात करते रहे फिर हार के डर से एक सीट से दूसरी सीट पर भागते रहे | इसी तरह उन तमाम अपराधों का भी खुलासा करना चाहिए जिनके लिए वह चुनाव अभियान की शुरुआत सार्वजनिक माफी मांग रहे थे | उन्होने तंज़ कसा कि अब तो अधिकांश एक्ज़िट पोल में भी भाजपा सरकार बनने की पुष्टि हो रही है अब तो रावत जी को जनता को सच बताना ही चाहिए |

चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत के सोशल मीडिया पर अपने राजनैतिक अनुभवों डालने को कॉंग्रेस आलाकमान पर दबाब बनाने का शिगूफ़ा बताया | उन्होने तंज़ कसते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है लिहाजा रावत जी अपने दिल्ली दरबार के सामने बेकार में यह कोशिश कर रहे हैं | और यदि सही में वह अपने पिछले दो महीने और उससे पूर्व के संस्मरण और परिस्थितियाँ सामने लाना चाहते हैं तो सबसे पहले सीएम रहते हुए भ्रष्टाचार की असल वजह बतानी चाहिए | उन्हे जनता को अपने इसी विडियो संदेश में बताना चाहिए कि उनके सीएम कार्यकाल के वह कौन से अपराध थे जिनके लिए वह चुनाव अभियान की शुरुआत में ही माफी मांग रहे थे ? उन्हे बताना चाहिए वह कौन सी मजबूरी थी जिनका फायदा उठा कर उनके करीबियों ने प्रदेश को लूटा जिसे वह पहले ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में स्वीकार भी चुके हैं ? उन्हे अपने को मात्र कॉंग्रेस की चुनावी जरूरत और मजबूरी बताने वाले बयान पर भी खुलकर सच बताना चाहिए कि क्यूँ वह स्वयं को सीएम का चेहरा होने का माहौल बना रहे थे ?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts