महिलाओं ने जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक पहचान बनायी : आशा कोठरी

देहरादून। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता डोईवाला के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उल्लेखनीय करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी ने कहा कि महिलाओं ने जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी उपयोगिता को सार्थक किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज समाज में एक मजबूत कड़ी के रूप में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं के कल्याण के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रही है।
मिस्सरवाला कोठारी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शैली शर्मा को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएनएम रंजना वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मंजू जोशी, सुषमा कोठारी, मंजू कोठारी, उर्मिला कोठारी व चैता कंडारी आदि महिलाएं भी उपस्थित थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts