लम्बे विचार विमर्श के बाद भाजपा ने लगायी उत्तराखंड सीएम नाम पर मुहर

लम्बे विचार विमर्श के बाद आखिरकार भाजपा ने उत्तराखंड सीएम के नाम पर मुहर लगा दी है । पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर होंगे सूबे के नये मुख्यमंत्री । आज शाम 5 बजे बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई विधानमंडल बैठक में उन्हे नेता चुना गया । केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह की मौजूदगी हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी सांसदों एवं शीर्ष पदाधिकारियों के समक्ष सर्वसम्मिति के साथ विधायकों ने उन्हे सदन का नेता चुना । गौरतलब है कि सीएम की रेस में डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, अजय भट्ट तमाम नाम शामिल थे लेकिन आलाकमान ने के नाम पर भरोसा जताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts