क्यूँ भाजपा ने कहा, कॉंग्रेस में मचा है घमासान, पहले चुनाव अब नेता प्रतिपक्ष चयन को लेकर ?

देहरादून, भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कॉंग्रेस में मची सिर फुटौवल से एक मर्तबा पुनः स्पष्ट हो गया कि जनता का उन्हे सबक सिखाने का चुनावी निर्णय सही था” |
 
चौहान ने कॉंग्रेस पर व्यंग कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार का गठन और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो गया लेकिन कॉंग्रेस पार्टी अभी भी चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पायी है | बस अंतर इतना है कि पहले कोंग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी पार्टियों से लड़ रहे थे अब नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं | लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पद को नाम चयन में की जा रही देरी स्पष्ट करता है कि जिम्मेदार दायित्वों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का रवैया गैरजिम्मेदाराना ही रहता है | देवभूमि के बुद्धिमान मतदाताओं को कॉंग्रेस पार्टी और उनकी सुविधावादी सोच का बखूबी अंदाज़ा है तभी लगातार दूसरी बार उन्हे शर्मनाक पराजय का मुंह दिखाया | कॉंग्रेस पार्टी के अंदर के असमंजस और घमासान ने जाहिर कर दिया है कि चुनाव में जनता का निर्णय एकदम सही था वहीं दूसरी और एक बार फिर सामने आ गया कि कॉंग्रेस पार्टी और उनके नेता कभी भी सुधरने वाले नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts