Homeउत्तराखण्डतेज रफ्तार के कारण प्रेम नगर मैं बड़ा हादसा

तेज रफ्तार के कारण प्रेम नगर मैं बड़ा हादसा

आज दोपहर करीब 12:00 बजे देहरादून से पोंटा साहिब की तरफ जा रही एक दिल्ली चौपाया वाहन जिसका नंबर डीएल 7 सि टी 5027 ने देहरादून आ रहे दो पहिया वाहन पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों ही व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको मौके से राहगीरों अन्य लोगों की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा व्यक्तियों का इलाज शुरू कर दिया गया है।डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत अत्यधिक गंभीर है क्योंकि दोनों ही व्यक्तियों की शरीर की हड्डी टूट कर बाहर निकल गई है जिसके कारण दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है मौके पर मौजूद व्यक्ति गाड़ी की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घटा से भी अधिक बताई जा रही थी दोनों ही गाड़ियों की आमने सामने से टक्कर हुई है जिसमें कार चालक सुरक्षित बच गए और दोनों ही व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति सरफराज और आसिफ सुंदरपुर के रहने वाले हैं दोनों ही व्यक्ति यहां पर मजदूरी का कार्य करते हैं।पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर गाड़ी को जप्त एवं व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments