मानव अधिकार एवं सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन प्रदेश व अध्यक्षा  मधु जैन ने दिव्यांग जनों को हो रही समस्याओं को लेकर समाज कल्याण मंत्री से की मुलाकात

मानव अधिकार एवं सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन प्रदेश अध्यक्षा  मधु जैन के नेतृत्व में समाज कल्याण मंत्री चनारामदास  से मुलाकात कर दिव्यांगजनों को हो रही सामाजिक और आर्थिक परेशानी से समाज कल्याण मंत्री को अवगत कराते हुए ,मधु जैन ने कहा कि कोरोना के कारण व्यावसायिक गतिविधियां कम हो गई हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा मुसीबत दिव्यांग लोगों को हो रही है। मुलाकात के दौरान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में दिव्यांग जनों का एक विशेष सर्वे करवाकर, उन्हें कहा की  चिन्हित किया जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिल सके । उन्होंने कहा कि अगर मानव अधिकारों समाज यहां संगठन का सहयोग की जरूरत पड़े तो संगठन के प्रत्येक पद अधिकारी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस कार्य में कदम से कदम कार्य करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts