Homeउत्तराखण्डपार्टी के दृष्टि पत्रव उपचुनाव को लेकर बी एल संतोष ने की...

पार्टी के दृष्टि पत्रव उपचुनाव को लेकर बी एल संतोष ने की पार्टी नेताओ के साथ बैठक अध्यक्ष मदन कौशिक ने की चुनाव संचालन समिति की घोषणा

 

देहरादून 24 अप्रैल, दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने आज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार और पार्टी संघटन का विज़न स्पष्ट किया | उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने दोबारा सत्ता में नहीं आने का मिथक तोड़कर हमे ऐतिहासिक बहुमत दिया है, लिहाजा हम सबकी ज़िम्मेदारी और अधिक बड़ जाती है |
इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने प्रदेश प्रभारीदुष्यंत कुमार तथा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ संगठन के पदाधिकारियों  का  मार्गदर्शन किया व हाल के विधानसभा चुनाव मे आयी कठिनाइयो तथा अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की । बैठक में  पार्टी के दृष्टि पत्र को सरकार में प्रभावी बनाने को लेकर भी सभी से विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा दिलाया कि पार्टी के घोषणा पत्र को अमल में लाने के लिये उनकी सरकार पहले दिन से ही जुट गई है। इसमें  सामान आचार संहिता कानून के लिए कमेटी का गठन करना भी है। अब पति पत्नी को भी पेंशन का लाभ मिलेगा और इससे प्रदेश में हजारों वृद्ध दंपत्ति लाभान्वित होंगे | उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोप वे निर्माण के लिए पर्वत माला परियोजना से जहां पर्वतीय क्षेत्रो में मार्ग सुगम होंगे तो वहीं पर्यटन की असीम सम्भावनाये बढ़ जाएगी। सरकार ने भ्रस्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टोलरेन्स की नीति को आगे बढ़ाते हुए भ्रस्टाचार मुक्त ऐप 1064 शुरू किया है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 350 से बढाकर 500 प्रतिदिन किया गया है। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए एक विशेष कोष गठित करने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां शूरू कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज चुनाव संचालन समिति की घोषणा की । उन्होने जानकारी दी कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखण्ड सह प्रभारी रेखा वर्मा के बतौर पालक प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संगठनअजेय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी का यह चुनाव अभियान संचालित होगा । चुनाव के लिए केबिनेट मंत्री चंदन रामदास को प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को चुनाव प्रभारी एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामन्त्री दीप्ति रावत को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments