प्रीतम सिंह के खिलाफ अपवाह फैलाने पर तीन पोर्टल चैनलों के संपादको पर मान हानि का मुकदमा ,शिखंडी को आगे कर के प्रीतम सिंह का शिकार नहीं किया जा सकता

आज कांग्रेस भवन में प्रीतम सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफ़वाहो का खंडन करते हुए कहा की मेरे पिता स्वर्गीय गुलाब सिंह ने ४० साल कांग्रेस में रह कर जनता की सेवा की एवं पार्टी को अपनी सेवाय दी और उनके बाद मेने ३० साल कोंग्रस को दिए है ,और आगे भी कांग्रेस कों अपनी सेवाएं देता रहुगा आगे उन्होंने कहा की कल से तीन पोर्टल चेनलो ने गलत खबर फैलाई की प्रीतम सिंह ने कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया हे ,उन्होंने कहा की ना तो इन पोर्टल चेनलो के द्वारा मेरे से किसी प्रकार की कोई बात चीत की और बिना मेरा पक्ष जाने यह अपवहा पुरे प्रदेश में फैलाई की प्रीतम ने कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया है ,जब की मेरे द्वारा कई पत्रकारों द्वारा इस अफवाह का खंडन भी किया, लेकिन इसके बावजूद इन चेनलो ने मेरी छवि धूमिल करने के लिए यह भ्रामक खबर पुरे प्रदेश में फैलाई ,जिन चेनलो द्वारा यह अपवाह फैलाई गई है ,उन चेनलो का नाम सार्वजनिक करते हुए उनके नाम बताय जिसमे चम्पावत टुडे ,नित्य समाचार ,पहाड़ी खबरनामा द्वारा यह भ्रामक खबर फैलाई गई ,उन्होंने कहा की इन चैनलों को यह खबर कहा से मिली इस सवाल का जवाब उनके दुवारा ही दिया जायगा , आगे उन्होंने कहा की ऐसे पोर्टल चैनल हमारा राजनैतिक भविष्य तय नहीं कर सकते ।
प्रीतम सिंह ने कहा की मेने निर्णय लिया हे की में आज ही इन तीनो चेनलो को खिलाफ मुकदमा लिखवाऊंगा और साथ ही इनके खिलाफ मान हानि का मुकदमा भी कोर्ट में दायर करुगा ,अब इस षड्यंत्र के पीछे कौन है इसका पर्दा पाश कोर्ट में होगा साथ ही उन्होंने कहा की शिखंडी को आगे कर के प्रीतम सिंह को मारा नहीं जासकता ,जब पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर की उनके द्वारा शिखंडी शब्द का प्रयोग किस आशय से किया गया के जवाब में उन्होंने पत्रकारों को महाभारत पड़ने की सलाह दे डाली ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts