चार धाम यात्रा के यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण व्यवस्थाओ का निरीक्षण करने ऋषिकेश पहुंचे जिला अधिकारी डॉ राजेश कुमार

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण करते हुए चारधाम यात्रा की उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहा पर जिला अधिकारी द्वारा यात्री रजिस्ट्रेशन काउन्टर का  निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन करवा रहे यात्रियों से भी बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनको चारधाम यात्रा की शुभकामनाऐं दी।

जिलाधिकारी ने  अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या एवं अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत यात्रियों एवं लोगों को मास्क का उपयोग करने का अनुरोध किया। कहा कि कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है, कोविड संक्रमण नियमावली का पालन अवश्य करें। उन्होंने बस स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर “नो मास्क नो एन्ट्री” के बोर्ड लगाने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने जिसमें मास्क का उपयोग न करने पर अर्थदण्ड की चेतावनी लिखी हो को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत अतिरिक्त काउन्टर खोले जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान परिवहन व्यवसायियों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश को परिवहन व्यवसायियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय सहित संबधित विभागों के अधिकारी, निदेशक टिहरी गढ़वाल मोटर्स आॅनर्स एवं परिवहन व्यवसायी मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों को चिह्नित किए गए पांिर्कंग स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts