श्रद्धांजलि:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री रामप्रसाद टम्टा के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पार्टी ने किया शोक प्रकट

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री रामप्रसाद टम्टा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि रामप्रसाद टम्टा जी का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्रीय जनता की अपूर्णीय क्षति है, उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्व0 रामप्रसाद टम्टा ने कांग्रेस पार्टी में अपनी लम्बी सेवायें दी हैं।
संयुक्त उत्तर प्रदेश में विधायक से लेकर काबिना मंत्री तक उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे। पार्टी संगठन तथा कांग्रेस की पहली निर्वाचित सरकार में काबिना मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए दिये गये उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है तथा उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी। करन माहरा ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts