Homeउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव: सीएम पुष्कर धामी आज करेंगे नामांकन साथ ही दिखेगा पार्टी...

चंपावत उपचुनाव: सीएम पुष्कर धामी आज करेंगे नामांकन साथ ही दिखेगा पार्टी का शक्ति प्रदर्शन

*उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को उपचुनाव,

* उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी और 
समाजवादी पार्टी (सपा) के मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट आमने सामने
है,

*धामी को सीएम पद बने रहने के लिए यह उपचुनाव जीतना बेहद जरूरी,

चम्पावत : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा उपचुनाव के लिए चंपावत सीट से अपना पर्चा दाखिल करेंगे,मुख्यमंत्री के इस नामांकन कार्यक्रम की तैयारियों को बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, वह बनबसा से रोड-शो के जरिए चम्पावत जाएंगे, जहां विभिन्न जगहों पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया है. इस दौरान उनके साथ विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर रौतेला, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
इस विधानसभा सीट पर 31 मई को उपचुनाव होने वाला है, इस उपचुनाव में धामी के खिलाफ कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को प्रत्याशी बनाया है,भट्ट पिथौरागढ़ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments