Homeअपराधअवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियमित छापेमारी की कार्यवाही में 9 वाहन...

अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियमित छापेमारी की कार्यवाही में 9 वाहन सीज़ और 5 लाख की वसूली

देहरादून :
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के परिवहन करते वाहनों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने खनन कड़ी कार्यवाही करने तथा अवैध, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियमित छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।जिसमे आज 9 वाहन सीज किये गये जिनमें 7डम्पर और 2ट्रैक्टर शामिल है। टीम द्वारा 3 वाहनों को हिमाचल की ओर व 3 वाहन लांघा रोड़ 2 झाझरा में तथा 1 वाहन सेलाकुई में पकड़ा गया। सभी वाहनों को थानों एवं तहसील परिसर में खड़ा किया गया है जिन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार अन्य वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना लगभग 5 लाख का अर्थदंड वसूला जाएगा। साथ ही निर्धारित मानकों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।टीम में तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित राजस्व विभाग के कार्मिक शामिल रहे।


जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन, खनन के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा भविष्य मे इस प्रकार की कार्यवाही गतिमान रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments