वायरल वीडियो:व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या जिम्मेदार पड़ोस के तीन व्यापारी

 

मेरी मरने की वजह अजय बंसल, ललित बंसल और अतुल बंसल

तीनों भाइयों  के विवाद से था परेशान

मानसिक रूप से परेशान हो कर किया आत्महत्या का फैसला

24 मई मंगलवार को थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र इलाके के डिफेंस फाटक पर 28 साल के युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वाडियो में युवक ने जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मेंटली टॉर्चर करने को अपनी सुसाइड की वजह बताया है।

सुसाइड करने वाला युवक कोतवाली नगर क्षेत्र के हनुमान चौक पीपल मंडी का रहने वाला है। मृतक शिवम गुप्ता के पिता विनोद कुमार की हनुमान चौक में राशन की दुकान है। जिस दुकान को लेकर उनका पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था।जिसके कारण वह बहुत परेशान जिसकी वजह से शिवम गुप्ता ने आत्महत्य कर ली।

शिवम के परिजन ने तहरीर देकर आरोपी दुकानदार अजय बंसल सहित उसके भाई ललित बंसल और अतुल बंसल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में शिवम ने बताया कि अजय बंसल सहित उसके भाई ललित बंसल और अतुल बंसल प्रोपटी के लिए उसको और उसके परिवार को टॉर्चर कर रहे हैं। शिवम का परिवार जो दुकान बनाना चाहते हैं वो तीनों भाई बनाने नहीं दे रहे हैं। आत्महत्या से पहले बनाये गए वीडियो में शिवम ने बोला कि पड़ोसी तीनो भाई रोजाना लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं, जिस वजह से मे टॉर्चर हो चुका हूँ। मेरी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। मेरी मरने की वजह अजय बंसल(कालू), ललित बंसल (बंटी)और अतुल बंसल (मणि) हैं।

इस मामले को लेकर व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है,घटना के कुछ देर बाद व्यापारियों ने नगर कोतवाली मैं एकत्रित होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts