देहरादून
विकासनगर में तहसीलदार सोहन सिंह रांगड के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने तहसील विकासनगर अंतर्गत सोरना नदी भाऊवाला रोड पर जांच के दौरान 02 ट्रैक्टर खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए जिन पर क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी थी। ड्राइवर से अभिलेख मांगने पर अभिलेख नहीं दिखा पाए , जिन्हें सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार वैष्णवी धर्मकांटा विकासनगर पर अनुमति से अधिक खनन सामग्री पाई गई जो कि उत्तरखण्ड खनिज (उप खनिज) नीति का उलंघन है। उक्त के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।
Leave a Reply