राष्ट्र सेवा व समाज सेवा हमारे रक्त में है: डॉ कल्पना सैनी

भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद डॉ कल्पना सैनी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं राज्यसभा निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद विधानसभा से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया गया ।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, जिला महामंत्री हरिद्वार आदेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुबा नंद जोशी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अपने संबोधन में महामंत्री (संगठन)  अजेय ने कहा कि पद प्रतिष्ठा सब कुछ मिल सकती है इसके लिए हम सबको अपनी योजना और रीति नीति के अनुसार समाज सेवा का प्रयास करना होता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्ग एवं महिला वर्ग का सम्मान कर डॉ कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजा है । उन्होंने कहा कि डॉ कल्पना पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं के बीच लगातार कार्य करती रही है इसके परिणाम स्वरूप पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा है । यह हम सब के लिए गौरव का विषय है।  महामंत्री ने कहा कि डॉ कल्पना सैनी सैनी समाज की उच्च शिक्षित महिला है उन्होंने सामाजिक परिवेश की जानकारी रखते हुए सेवा का जो संकल्प लिया है उसे अब एक मंच मिल गया है वह राज्यसभा के माध्यम से देश, प्रदेश तथा समाज की समस्याओं को सुलझाने का भगीरथ प्रयास करेंगी।

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने डॉ कल्पना सैनी को प्रमाण पत्र मिलने की बधाई दी तथा कहा कि आज से राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित हो गई है शपथ लेने के बाद आपकी जिम्मेदारियां देश व समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर डॉ कल्पना सैनी ने अपने अभिनंदन समारोह के लिए समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया। डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा हमारे रक्त में है ओर इसे मैं आजीवन निभाते रहूँगी ।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts