Homeदेहरादूननिकायों में सफलता से भाजपा के विकासवादी नीति पर जनता की मुहर:चौहान

निकायों में सफलता से भाजपा के विकासवादी नीति पर जनता की मुहर:चौहान

देहरादून 14 जून ,

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने निकायों के उप चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर निकायों में भाजपा को मिल रही सफलता एक अच्छा संकेत है और जनता केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर उत्साहित है । हालाँकि उससे पूर्व विधानसभा चुनावों में उत्तराखण्ड की जनता ने धामी सरकार एवं केंद्र की सरकार की नीतियों पर मुहर लगाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है और चम्पावत में विपक्ष की ज़मानत जप्त कर विकास के संकल्प के साथ खड़ा होने का रुझान दिखाते हुए ऐतिहासिक जीत 94% वोट देकर भाजपा के विकासवाद को प्रमाणित किया है ।

 चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने निकायों व पंचायतों को मजबूत करने का कार्य किया है और भविष्य में इन इकाइयों को और सशक्त करने की योजनाए बनाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments