Homeउत्तराखण्डमोदी सरकार राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से सरकारी ऐजेंसियों...

मोदी सरकार राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से सरकारी ऐजेंसियों द्वारा कर रही कांग्रेस नेताओं का उत्पीडनः करन माहरा

*मोदी सरकार केन्द्रीय सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का कर रही उत्पीडन,

*मोदी सरकार  राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से  प्रेरित,

*हिटलरशाही के खिलाफ कल दिनांक 16 जून को देहरादून में  राजभवन का घेराव,

देहरादून 15 जूनः
 कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से कंाग्रेस नेताओं के उत्पीडन का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोतिज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडन कर रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी  के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का द्योतक है।  
करन माहरा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल,  पुरुषोत्तम टंडन, आचार्य नरेंद्र देव,  रफी अहमद किदवई और अन्य नेताओं द्वारा वर्ष 1937 में की गई थी।

जिसे अंग्रेजों द्वारा ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ के दौरान प्रतिबंधित कर दिया गया था तथा इसी महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन के लिए एक त्रासदी बताया था। संकट में फंसे नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की सहायता के लिए कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2002 से लेकर 2011 के दौरान लगभग 100 किश्तों में इसे 90 करोड़ रुपये का ऋण दिया। इसमें महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बात यह है कि इस 90 करोड़ रुपए की राशि में से नेशनल हेराल्ड ने 67 करोड़ रुपए अपने कर्मचारियों के वेतन और वीआरएस का भुगतान करने के लिए उपयोग किए और बाकी की राशि बिजली शुल्क, गृह कर, किरायेदारी शुल्क और भवन व्यय आदि जैसी सरकारी देनदारियों के भुगतान के लिए इस्तेमाल की गई।

बीजेपी में बैठे लोग और उनके हितैषी, जो कि नेशनल हेराल्ड को दिए गए इस 90 करोड़ रुपये के ऋण को अपराधिक कृत्य के रूप में मान रहे हैं, ऐसा वह विवेकहीनता और दुर्भावना से अभिप्रेरित होकर कह रहे हैं। जिसे कंाग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता कतई बर्दास्त नहीं करेगा।  
करन माहरा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऋण देना भारत में किसी भी कानून के तहत आपराधिक कृत्य नहीं है। फिर, कांग्रेस पार्टी द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को समय-समय पर कुल 90 करोड़ रुपये का ऋण देना कैसे एक आपराधिक कृत्य माना जा सकता है?  इस ऋण का विधिवत लेखा-जोखा किया गया और भारत के चुनाव आयोग को प्रस्तुत भी किया गया। यहां तक कि चुनाव आयोग ने दिनांक 06.11.2012 के अपने एक पत्र के माध्यम से सुब्रमण्यम स्वामी को यह स्पष्ट करते हुए लिखा था कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो किसी राजनीतिक दल द्वारा खर्च को प्रतिबंधित या नियंत्रित करता हो। इस प्रकार, स्वामी व भाजपा द्वारा लगाया गया आपराधिक कृत्य का आरोप असत्य है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड को दिया गया यह 90 करोड़ रुपए का ऋण नेशनल हेराल्ड और उसकी मूल कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड द्वारा चुकाना संभव नहीं था। इसलिए, इस 90 करोड़ रुपए के ऋण को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में परिवर्तित कर दिया गया था। ‘नॉट-फॉर-प्रॉफिट’ की अवधारणा पर स्थापित किसी भी कंपनी के शेयर धारक, प्रबंध समिति के सदस्य कानूनी रुप से कोई लाभांश, लाभ, वेतन या अन्य वित्तीय लाभ नहीं ले सकते हैं। इसलिए,  सोनिया गांधी,  राहुल गांधी या ‘यंग इंडियन’ में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी प्राप्ति या वित्तीय लाभ का प्रश्न ही नहीं उठता।
 सोनिया गांधी,  राहुल गांधी और हमारे नेतृत्व का इरादा स्पष्ट है। इरादा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का है कि नेशनल हेराल्ड, जो कांग्रेस पार्टी की विरासत का प्रतीक है, उसके मूल्य हमेशा जीवित रहें और हमारे आदर्शों और सिद्धांतों को व्यक्त करने में नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बना रहे। कांग्रेस की सच और झूठ की लड़ाई है। सत्य की हमेशा विजय हुई है और इस बार भी होगी तथा भाजपा के झूठ का पर्दाफास होगा।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। भाजपा सरकार केन्द्रीय ऐजेंसियों का उपयोग अपनी राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि तथा विपक्षी दलों से द्वेष की भावना के लिए कर रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है।
करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस मुख्यालय में की गई बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस हिटलरशाही तथा फासीवादी सोच के खिलाफ कल दिनांक 16 जून को देहरादून में विरोध-प्रदर्शन के साथ राजभवन का घेराव करेगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गढवाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments