अपनी 8साल की नाकामियों को छुपाने के लिए और राजनीतिक द्वेष के लिए कर रही हैं सरकार प्रवर्तन निदेशालय का उपयोग : करन माहरा

केंद्र अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कर रही है ई डी का उपयोग ,

जांच के नाम पर राजनैतिक द्वेष निकाल रही है केन्द्र सरकार,

कांग्रेस को बदनाम और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है सरकार ,

दिल्ली में सभी कांग्रेस विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अहम बैठक के लिए बुलाई बैठक,

बीजेपी ने युवाओं के भविष्य को डाला आधार में,

इस तरह सरकारी एजेसी को प्रयोग लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं,

विपक्षी नेताओं को ईडी का हौवा दिखाकर डराने-धमकाने का काम कर रही सरकार,

देहरादून 21 जूनः

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक द्वेष  की भावना से ग्रसित हो कर बार बार राहुल गांधी को जांच के नाम पर उत्पीड़ित किया जा रहा है, इसी के तहत 23 जून को राष्ट्रीय  सोनिया गांधी  को भी ईडी द्वारा पूछताछ के नाम पर बुलाया गया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अपनी 8 साल की नाकामियों को छुपाने के लिए मोदी सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से फर्जी प्रकरण में जांच के नाम पर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने तथा विपक्ष की आवाज को दबाने का घिनौना प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी को उत्पीडित करने की नीयत से रात के 11ः00-12ः00 बजे तक लगातार 30 घंटो से ज्यादा समय से पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी का हौवा दिखाकर डराने-धमकाने का काम कर रही है जो कि लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है।
 करन माहरा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाली अग्निपथ जैसी योजना पर देश की सुरक्षा को लेकर तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा गम्भीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कंाग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा इन्हीं गंभीर सवालों पर चर्चा हेतु विभिन्न प्रदेशों के कांग्रेस नेताओं की नई दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। बैठक में सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों व विधायकों के साथ पार्टी की आगे की रणनीति तय की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts