BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर द्रौपदी मुर्मू के नाम पर लगाई मुहर

नई दिल्ली

एनडीए ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई।
बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उनका नाम फाइनल किया गया। जेपी नड्डा ने कहा, आज की बैठक में एनडीए ने सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए 20 नामों पर लंबे दौर की चर्चा हुई। चर्चा में सभी के साथ बातचीत करते हुए ये बात सामने आई कि प्रत्याशी के रूप में किसी पूर्वी क्षेत्र से उम्मीदवार चुनना चाहिए।  द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts