Homeअपराधवाहनों के टायर खोलने वाले तथा खरीदने वाले तीन शातिर चोर चोरी...

वाहनों के टायर खोलने वाले तथा खरीदने वाले तीन शातिर चोर चोरी गए टायरों के साथ गिरफ्तार

सहसपुर के जावेद अख्तर पुत्र अहमद अली निवासी के के केदारा वाला ने एक तहरीर बाबत अपनी पिक अप नंबरUK16CA-1069 के अज्ञात चोरों द्वारा टायर खोलने तथा अन्य सामान को क्षति पहुंचाने के संबंध पर थाना सहसपुर पर दी जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 190/22 धारा 379/427 आईपीसी किया गया, जिस के अनावरण के लिए मध्यरात्रि को पुलिस टीम द्वारा खुशहाल पुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार सहसपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिए संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई तो बाइक सवारों के पास से एक टायर एमआरएफ रिम लगा हुआ बरामद हुआ जिस पर पुलिस टीम के द्वारा संदेह होने पर दोनों संदिग्ध बाइक सवारों से कठोरता से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2022 की मध्य रात्रि को केदारा वाला में बोलेरो से उन्हीं के द्वारा बोलेरो के ही जैक लगाकर 2 टायर रिम के साथ हो लिए गए थे जिसमें से एक टायर को खुशहालपुर निवासी कबाड़ी नूर हसन को बेच चुके हैं तथा दूसरा टायर भी वही बेचने जा रहे हैं जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों का नाम पता पूछते हुए उनको मौके पर चोरी के जुर्म धारा 379, 411 आईपीसी में गिरफ्तार कर लिया गया तथा दूसरे चोरी के टायर की बरामदगी हेतु अभी गणों की निशानदेही पर खुशहालपुर स्थित नूर हसन के घर से दूसरा चोरी किया गया एमआरएफ टायर रिम के साथ बरामद किया गया तथा मौके पर उपस्थित नूर हसन को धारा 411 आईपीसी के तहत पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।

नफीस आलम पुत्र फैज मोहम्मद निवासी ग्राम बाकी उस्मानपुर थाना सहसपुर उम्र 35 2 -प्रवीण कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम बाकी थाना सहसपुर उम्र 36 वर्ष 3 -नूर हसन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम खुशहालपुर उम्र 60 वर्ष, तीनों गिरफ्तार किए गए  अभियुक्त  को बरामद चोरी के माल के साथ माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments