कौन लेगा जिम्मेदारी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की,सरकार द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के बाद कौन करेगा तिरंगे की हिफाजद????

आज जहा पूरा देश और हर राज्यों में  घर में हर घर तिरंगे को लेकर पार्टी  के सभी कार्यकर्ता एवं सभी विभागों के अधिकारी भी हर घर तिरंगे कार्यक्रम में  सरकार के इस कार्यक्रम को  सहयोग दे रहे हैं वही ना तो राज्य सरकार  ना ही केंद्र सरकार और ना ही उनके आईएएस ,आईपीएस अधिकारीयों द्वारा 15 अगस्त के बाद हर घर के तिरंगे के विषय पर किसी का भी ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है की उसके बाद तिरंगे को किस तरह से  हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रख रखाव  एवं उसके निस्तारण के लिए संविधान में नियम बनाए गए हैं, जिसका ज्ञान ना तो पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं को  है और ना ही प्रदेश की ज्यादातर आम जनता,तिरंगे के नियम से वाकिफ है ।

वही प्रदेश में राज्य आंदोलनकारी और बेसहारा लोगों की लडाई लड़ने  वाले सुरेंद्र सिंह थापा जोकि आर टी आई क्लब उत्तराखंड ,संगठन सचिवm ,साथ ही गोरख अनुगामी संगठन के संस्थापक भी है ,उनके द्वारा जब समाचार पत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ  की सरकार द्वारा 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगे के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में 15 अगस्त और 26 जनवरी पर लोगों द्वारा तिरंगा खरीद कर 1 दिन के लिए अपनी गाड़ी घरों आदि जगह पर झंडा लगाया जाता है, परंतु जैसे ही 15 अगस्त और 26 जनवरी का दिन बीतता है लोगों द्वारा तिरंगा झंडा या तो किसी सड़क पर, नाली में या किसी कूड़े खाने में पढ़े हुए दिखाई देते हैं ।

ऐसे में सुरेंद्र सिंह थापा द्वारा  लोगों के द्वारा झंडे के इस अपमान को देखते हुए इस पर विचार किया एवं एक सुझाव केंद्र सरकार राज्य सरकार, मुख्य सचिव, लोक सूचना संपर्क महानिदेशक, सचिव संस्कृति उत्तराखंड शासन ,को सुझाव दिया गया की सरकार द्वारा अपने स्तर से हर ब्लॉक, तहसील , जिलो के जिलाधिकारियों,नगर पंचायत ,ब्लाक प्रमुख और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को  नियमानुसार तिरंगे का रखरखाव एवं निस्तारण हेतु जिम्मेदारी दी जाए  और यह केवल  आदेश केवल काजी आदेश बन कर ना रह जाए इसके लिए सरकार द्वारा एक ठोस आदेश जारी किया जाय,जिसमें जनता और अधिकारियों को यह निर्देश दिया जाए की जिनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस विषय को लेकर सुरेंद्र सिंह थापा द्वारा आज सचिवालय में मुख्य सचिव एवं सचिव संस्कृति उत्तराखंड को यह सुझाव दिया गया की जल्द से जल्द इन सुझावों को समाचार पत्रों के माध्यम से टीवी चैनलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।

 

जहां सुरेंद्र सिंह थापा द्वारा इस सुझाव को लेकर कई लोगों /अधिकारियो को यह सुझाव काफी सराहनीय लगा वही कई लोग इसे सरकार के द्वारा लागू करने पर संदेह भी जताया, सचिवालय में कुछ अधिकारियों द्वारा इस विषय पर चर्चा होने पर उनके द्वारा हर किसी को तिरंगे के सम्मान में जागरूक होना अथवा करना सरकार और अधिकारियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य बताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts