प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारत रत्न डा॰ भीमराव अंबेडकर एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

 

देहरादून 03 अगस्त,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज घंटाघर स्थित भारत रत्न डा॰ भीमराव अंबेडकर एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होने कहा, हम सबको डा॰ अंबेडकर के सिद्धांतों पर अमल कर देश व समाज का सर्वसमावेशी निर्माण करना है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी राज्य निर्माण में स्वर्गीय बडोनी के अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकते हैं । उन्होने पृथक राज्य के आंदोलन को उन विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से खड़ा किया जब राज्य में तत्कालीन सबसे बड़े राजनैतिक दल के दिग्गज नेता राज्य निर्माण के खिलाफ थे । उन्होने युवा पीढ़ी से आहवाहन किया कि हम उनके और अन्य राज्य आंदोलनकारी शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाएँ यही उनके प्रति सच्ची श्रन्धांजली होगी ।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts