प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार रोकने में रही विफल,घोटालों से रहा नाता:गणेश गोदियाल

देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के उत्तराखण्ड में फैले व्यापक भर्ती घोटालों के खिलाफ उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कंाग्र्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक घण्टे का उपवास/धरना प्रदर्शन किया गया।
गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम को दिया गया है।

गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथ साथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है, सरकारी विभागों की भर्तियों में 15-15 लाख में पेपर लीक का मामला भारी भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीक/सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य की सभी सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है।

उन्होनें कहा कि इन घोटालों/भ्रष्टाचारों की न्याययिक स्तर पर जांच हो और जांच में चाहें कोई भी दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल गौरव चौधरी, अश्विनी बहुगुणा, संजय किशोर, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश चमोली, आशा मनोरमा डोबरियाल, पूरण सिंह रावत, पंकज क्षेत्री, ललित भद्री, कवींद्र इष्टवाल, रघुवीर बिष्ट, शीशपाल बिष्ट, बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल याक़ूब सिद्दीकी, परिणीता बडोनी, सुमित्रा ध्यानी, दीप वोहरा, मोहन काला, नवनीत सती, रोबिन त्यागी, विनीत प्रसाद बंटू, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts