सहारा इण्डिया समूह द्वारा संचालित (SAHARACREDIT COOPERATIVE SOCIETY)निवेशित धनराशि, विलम्ब ब्याज व जुर्माने सहित भुगतान करने के आदेश

देहरादून , 03 सितम्बर

सहारा इण्डिया समूह द्वारा संचालित SAHARACREDIT COOPERATIVE SOCIETY LTD जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MSCS/CR/333/2010  है, में निवेशित धनराशि, विलम्ब ब्याज व जुर्माने सहित भुगतान कराने के संबंध में।  ओमवती पत्नी  आर.सी.पाल के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी सोनिका  द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस के बरनवाल को जांच हेतु निर्देशित किया गया था।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ.एस के बरनवाल के सम्मुख दोंनो पक्षों द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया। दोनों पक्षों के बयान/प्रतिउत्तर सुनने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वार रीजनल मैनेजर सहारा इण्डिया ,काॅपरेटव सोसायटी लि0 खालसा सिल्वर आॅर, न्यू0न0-453/41, पुराना न0-88 द्वितीय मंजिल  धर्मपुर देहरादून को 15 दिन के भीतर शिकायतकर्ता का जमाधन वापिस करने अन्यथा देहरादून स्थित कार्यालय तथा अन्य शाखाएं सील करने की कार्यवाही किए जाने एवं आम जनता के साथ धोखाधड़ी कर वित्तीय लेन-देन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किये जाने  के सम्बन्ध में नोटिस प्रेषित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts