Homeदेहरादूनमदरसों का सर्वे धामी सरकार की एक बेहतर पहल: चौहान

मदरसों का सर्वे धामी सरकार की एक बेहतर पहल: चौहान

देहरादून 13 सितम्बर ,

भाजपा ने प्रदेश मे मदरसों का सर्वे कराये जाने की सरकार की योजना को शिक्षा के क्षेत्र मे एक बेहतर पहल बताया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मदरसें तालीम का केन्द्र रहे तो यह बेहतर है, लेकिन यह पड़ताल जरूरी है की क्या सभी मदरसें शिक्षा के मिशन मे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से लगे है या नही। उनकी शैक्षिक, सामजिक गतिविधियां क्या है और वह देश के भावी कर्णधारों को क्या परोस रहे है इस ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
चौहान ने कहा कि मुसलिम समुदाय की ओर से भी जागरुक नागरिक आवाज उठा रहे है और इस बात के पक्षधर है की मदरसो मे भी गुणवत्तापरक शिक्षा और अनुशासन की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कई बार असमाजिक या राह भटक रहे युवको के बारे मे यह सोच उभरकर आती रही है कि वहां पर धार्मिक कट्टरपंथी के वातावरण को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के व्यवसायिक दौर मे नये परिवेश मे ढलना ही होगा। इसके अलावा बेहतर कार्य कर रहे पंजीकृत संस्थान के साथ ऐसे भी भीड़ को बढ़ा रहे है जो कि न शिक्षा का हिस्सा है न उनका कोई सामाजिक योगदान। महज अनुदान लेने और अन्य गतिविधियों मे लिप्त संस्थानों पर इससे रोक लग सकेगी। चौहान ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और शिक्षा के नाम पर गैर शैक्षिक और समाज विरोधी तथा देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रहे है शिक्षा के क्षेत्र मे सुधारों को लेकर अहम निर्णय ले रहे है। सरकार की यह पहल शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र मे अहम बदलाव लाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments